उत्तरप्रदेश : बेवा ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, शादी का झांसा देकर लगातार करने लगा शारीरिक शोषण

By: Ankur Fri, 06 Nov 2020 2:28:57

उत्तरप्रदेश : बेवा ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, शादी का झांसा देकर लगातार करने लगा शारीरिक शोषण

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां रिश्ते शर्मसार हो जाते हैं।ऐसा ही के मामला सामने आया उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से जहां सदर कोतवाली क्षेत्र की एक बेवा ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल वालों पर दहेज की मांग करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने देवर, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। इस बीच उसके एक पुत्री हुई। सितंबर 2018 में वाहन दुर्घटना में पति की मौत हो गई। इसके बाद से उसकी सास उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगीं। उसे खाना भी नहीं दिया जाता था।

देवर उस पर बुरी नजर रखने लगा। दिसंबर 2018 को देवर ने दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। अगस्त 2020 को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : लिफ्ट देने के बहाने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश

# राजस्थान : दिन के उजाले में ऑटो चलाने वाले करते थे अंधेरी रात में चोरियां, तीन गिरफ्तार, दो फरार

# राजस्थान : मिठाई के नाम पर हो रहा सेहत के साथ खिलवाड़, जब्त की गई 88 किलो मिलावटी मिठाई, मुकदमा दर्ज

# राजस्थान : भीषण हादसे के दौरान डंपर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की हुई दर्दनाक मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com